खेल

एक्स वाइफ नताशा और बेटे अगस्त्य पर मेहरबान हुए हार्दिक पांड्या, चार करोड़ की गाड़ी गिफ्ट

नई दिल्ली। स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या कभी अपने खेल तो कभी अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। हार्दिक पांड्या मौजूदा समय में माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं। भले ही हार्दिक अपनी लाइफ में आगे बढ़ गए हैं, लेकिन वह एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक और अपने बेटे अगस्त्य पांड्या का पूरा ध्यान रख रहे हैं। हार्दिक ने नताशा और अगस्त्य पांड्या को ब्लैक कलर की लैंड रोवर डिफेंडर कार गिफ्ट की है।

यह कार तकरीबन तीन से चार करोड़ की है। इस कार को शोरूम से लेने के लिए अगस्त्य के साथ हार्दिक की एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक भी पहुंची थी। कार गिफ्ट हार्दिक पंड्या ने की है इस बात की पुष्टि कार बनाने वाली कंपनी ने खुद की है। उन्होंने फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि कार हार्दिक पांड्या ने खरीदी है।

Related Articles

Back to top button