मनोरंजन

‘धुरंधर 2’ ने चौथे दिन की रिकॉर्डतोड़ कमाई, ‘द 50’ के विनर बने शिव ठाकरे

नई दिल्ली. आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही है. इस फिल्म ने महज चार दिनों में 450 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है. ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने रविवार को 114.85 करोड़ की रिकॉर्ड तोड़ कमाई की, जिससे इसका कुल कलेक्शन 454.12 करोड़ तक पहुंच गया है. इसी के साथ ‘धुरंधर 2’ ने आमिर खान की ‘दंगल’ (387 करोड़) के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है. इतना ही नहीं, इसने सलमान खान की ‘बजरंगी भाईजान’ और प्रभास की ‘बाहुबली’ (421 करोड़) जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लाइफटाइम कमाई को भी पीछे छोड़ते हुए इतिहास रच दिया है.

रियलिटी शो द 50 को हफ्तों तक चले कड़े मुकाबले, बदलते समीकरणों और चुनौतीपूर्ण टास्क के बाद आखिरकार अपना पहला विजेता मिल गया है. फैसल शेख, कृष्णा श्रॉफ और काका जैसे मजबूत दावेदारों को पछाड़ते हुए शिव ठाकरे ने जीत का परचम लहराया और इस शो की पहली ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. अपनी बेहतरीन रणनीति, अटूट हौसले और जबरदस्त खेल भावना के दम पर शिव ने आखिर तक दर्शकों के दिलों को जीता और खुद को सबसे बड़े खिलाड़ी के रूप में साबित किया.

March 23, 2026

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button