अंतर्राष्ट्रीय

शिकागो के हिंदू मंदिर में सामूहिक गोलीबारी की साजिश नाकाम, 19 वर्षीय अमेरिकी किशोर गिरफ्तार

वाशिंगटन। अमेरिका के इलिनॉय राज्य में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर बड़े पैमाने पर गोलीबारी करने की कोशिश नाकाम हो गई, क्योंकि ऐन वक्त पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया और उसकी बंदूक जब्त कर ली गई।

दरअसल, शिकागो से लगभग 70 किलोमीटर दूर ऑरोरा स्थित मंदिर में 19 वर्षीय हमलावर ने अंधाधुंध गोलीबारी करने की कोशिश की, लेकिन राइफल जाम हो जाने के कारण उसकी यह खौफनाक साजिश विफल हो गई।

खुद को श्वेत वर्चस्ववादी और नव-नाजी बताने वाले आरोपी एलेक्जेंड्रॉस पापोरकिस को पुलिस ने उसके सहकर्मी से मिली गुप्त सूचना के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को आरोपी के घर से स्वचालित राइफल, सैकड़ों कारतूस और बॉडी आर्मर मिले हैं।

हमलावर ने खुद को श्वेत वर्चस्ववादी नव-नाजी बताया, उसके पास से 8 पन्नों का एक घोषणापत्र भी बरामद हुआ है, जो भारतीयों, हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों के प्रति नफरत से भरा हुआ था।

पुलिस द्वारा उसे अदालत में पेश किया गया और उस पर आतंकवादी धमकी देने और गैर-कानूनी तरीके से हथियार रखने का आरोप लगाया गया। कोर्ट ने आरोपी को 30 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button