उत्तरप्रदेश

अस्पताल से लौट रहे परिवार को ट्रक ने रौंदा, दादी-पोते सहित 3 की मौत…

Jhansi News: झांसी जिले के बबीना क्षेत्र में ट्रक की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार 3 लोगों की मौत हो गई तथा एक अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रिया सिंह ने बताया कि बुधवार शाम एक चिकित्सालय में भर्ती मरीज से मुलाकात करके रवीन्द्र कुमार (22), उर्मिला (45), उसका 4 वर्षीय नाती संस्कार एक मोटरसाइकिल से लौट रहे थे।

बबीना क्षेत्र में भारतीय हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) इकाई के नजदीक एक ट्रक ने पीछे से मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे उस पर सवार उर्मिला, संस्कार और चालक रवीन्द्र कुमार (22) सड़क पर गिर गए और ट्रक उन्हें कुचलता हुआ आगे बढ़ गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में उर्मिला और संस्कार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रवीन्द्र ने मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

सिंह ने बताया कि हादसे में घायल आनंद रजक नामक व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं और अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button