मध्यप्रदेश

चित्रकूट में फिर उफान पर मंदाकिनी, चार घंटे में 2.60 मीटर बढ़ा पानी; रामघाट की दुकानें डूबीं

 चित्रकूट। 29 अगस्त की तबाही का खौफ अभी लोगों के जेहन से निकला भी नहीं था कि मंदाकिनी ने मंगलवार सुबह फिर रौद्र रूप धारण कर लिया।

सोमवार रात खतरे के निशान से नीचे आई नदी का जलस्तर रातभर हुई मूसलाधार बारिश के बाद भोर से प्रतिघंटा करीब 80 सेमी की गति से बढ़ने लगा। सुबह आठ बजे बजे नदी 129.000 मीटर पर पहुंच गई, जो खतरे के निशान 126.500 मीटर से 2.500 मीटर ऊपर है।

Related Articles

Back to top button